कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ शत्रु कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आज आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी होगी। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है,जिसको आपको बहुत ही सावधानी से पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे।