तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपको परेशान करेगी। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आप किसी को कोई काम सौंपेंगे तो वह समय रहते पूरा होगा।