तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। आपको बाद में अपने निर्णय के लिए पछतावा होगा। आप आज कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहें, नहीं तो वह आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी सेहत में यदि किसी बात को लेकर गड़बड़ चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।