तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप कुछ मौसमी बीमारियों की चपेट में आने के कारण परेशानी में आ सकते हैं। आप यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो अपनी सेहत का ख्याल अवश्य रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।