तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और संतान पक्ष को आज कोई नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में आज किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन हो सकता है, लेकिन आप अपनी वाणी पर लगाम लगाएं, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप यदि जीवनसाथी से कुछ बातें गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है, जिससे आप दोनों के बीच कुछ अनबन होगी।