कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रोजगार के मामले में अच्छा रहने वाला है, जो लोग नौकरी में कार्यरत है और वह बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। माताजी को आज पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर तनाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और जीवनसाथी की दी गई सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।