तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आप रख संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें। आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से यदि वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आप धैर्य बनाए रखें और वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी।