कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपने परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई वादा किया था, तो आप उसे पूरा करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और वह इधर उधर बैठकर समय व्यतीत कर सकते हैं।