कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। कारोबार में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें। आपका किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे लोगों को आज अत्यधिक कार्य करना होगा। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।