तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको घर परिवार में किसी की कोई बात बुरी लगेगी,तो भी आप उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई उनके साथ धोखा कर सकता है। आपको किसी बड़े निवेश से पहले सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। काम अत्यधिक काम होने के कारण आपको थकान का अनुभव रहेगा।