सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी, जिसमें आपको किसी भी वाद विवाद में चुप रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे और जिसके कारण आपको तनाव बना रहेगा। परिवार में आप अपनी बात लोगों के सामने आसानी से रख पाएंगे। आपको किसी लेनदेन के मामले को निपटाने के लिए अपने भाइयों से मदद की आवश्यकता होगी। किसी काम के लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।