तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज कोई भी काम सोच-विचार कर ही करें। अपने काम में एकाग्र होकर आगे बढ़ें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती हो, तो आप उसे सुधारने की कोशिश करें। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मिल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।