तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने बिजनेस के साझेदार से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। कार्य व व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आपके सुलझ सकते हैं,लेकिन आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला आपका सिरदर्द बना रहेगा,क्योंकि वह लंबे समय के लिए लटक सकता है। दोस्तों के साथ आप किसी नए कारोबार को करने पर भी चर्चा कर सकते हैं। आपको आज अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा।