तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कला व संस्कृति पर पूरा जोर रहेगा। कुछ करीबी आज आपके साथ में सम्मिलित होंगे। आपको आवश्यक कार्य को करने में सावधानी बरतनी होगी। आपके कुछ नए लोगों से भी संपर्क बढ़ेंगे। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है।