धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। यदि किसी से कोई बाधा या वचन करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना टालें, नहीं तो इससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। ् आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।