तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी से धन बहुत ही सोच समझकर उधार लेना होगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां में बिल्कुल ढील ना दें।