तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह जाएगी। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपके बॉस आपको कोई जिम्मेदारी देंगे,जिससे आप समय रहते पूरी करेंगे।