Saptahik Mesh Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह जीवन में मिलने वाले बड़े अवसर आपके सपनों को पंख देते हुए नजर आएंगे। आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति करेंगे।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह जीवन में मिलने वाले बड़े अवसर आपके सपनों को पंख देते हुए नजर आएंगे। आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति करेंगे। आपको घर और बाहर सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। उच्च अधिकारी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे और कनिष्ठ कर्मचारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में ज्यादा मुनाफा कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। इस सिलसिले में की गई यात्रा नए संपर्कों और कारोबार को बढ़ाने वाली साबित होगी। कार्यों में अपेक्षित प्रगति से आप संतोष का अनुभव करेंगे। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो उस दिशा में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे सौदे में लाभ की पूरी संभावना बन रही है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ा सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने में खुद को सक्षम पाएंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आप किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने या फिर मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक पीड़ा अनुभव कर सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।