तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसमें आप माहौल को सामान्य करने में कामयाब रहेंगे। यदि आपका कोई पुराना लेनदेन लंबे समय से अटका पड़ा था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके पिताजी की सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है।