कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वह वाद विवाद लंबा चल सकता है आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार ले रखा था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है और रक्षाबंधन रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें।