तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। शेयर मार्केट में निवेश कर रहे लोगों को किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लेनी होगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास सफल होंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप कोई भी गिले शिकवे न रखें।