तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में उतार-चढ़ाव होने के कारण अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा और आपके कामों में जल्दबाजी दिखाने की आदत आपको परेशान करेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अच्छे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आपका कोई भी वाद-विवाद आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। संतान से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स की राय लेनी होगी।