मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा मुनाफा मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन कोई काम आप बिना सोचे समझे ना करें और यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो वह आपके लिए कोई समस्या बन सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा और आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।