सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलेंगे, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं। कारोबार में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों पर उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और भाई बहनों की सलाह आज आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी कम को यदि करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।