कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और आजीविका के क्षेत्र में आपको कुछ लोगों से काम करने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आप कोई योजना बना सकते हैं। व्यापार में भी आप कुछ नई तकनीकों को अपनाएंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, लेकिन आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर ना उलझे, नहीं तो वह आपके प्रमोशन में कोई रुकावट ला सकते हैं।