सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको अपनी योजनाओं को बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी बड़ी उपलब्धि के मिलने के पूरी संभावना है। किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करते-करते रह सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत योजना पर पूरा ध्यान देंगे। पिताजी को कोई पेट संबंधित समस्या होने के कारण आपको उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।