मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी सदस्य की ओर से कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत सफलताओं पर आप पूरा जोर देंगे। आपको किसी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। सामानता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने जरूरी मामलों में तेजी दिखानी होगी, यदि उनमें ढील दी, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।