सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई वाहन चलाते समय चोट लग सकती है, इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप घबराएंगे नहीं व उन्हें समय रहते पूरा करके देंगे, लेकिन विद्यार्थियों को यदि शिक्षा में कुछ समस्या आ रही थी, तो उन्हें आज अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह सुलझती दिख रही है। नौकरी कर रहे लोगो को आज कोई नया पद मिल सकता है।