कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको आज सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और आपकी इच्छा काफी हद तक पूरी भी हो सकती है, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों में आपसी मतभेद के कारण समस्या रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। यदि आज आपको कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में समझाएं, तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है।