सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हें वेतन वृद्धि अथवा तरक्की जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कामकाज के चलते एक शहर से दूसरे शहर भी जा सकते हैं। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई और करियर के दिशा में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आपको किसी नए व्यवसाय को करने का मौका भी मिलेगा,लेकिन आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है। पिताजी व भाइयों से बातचीत करके आप कुछ समस्याओं का समाधान भी खोजेंगे।