कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है जिसके कारण आपकी स्थिति बिगड़ सकती है। आपके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। भाग्य के हिसाब से दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन आज आप व्यापार संबंधित योजनाओं को बनाने में कामयाब रहेंगे और भविष्य में उनका लाभ उठाएंगे। परिवार में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ भी लेना पड़ सकता है,लेकिन आपको उनसे घबराना नहीं है,जाने अनजाने में आपको किसी से कठोर शब्द बोलने से बचना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है। यदि आप किसी मांगलिक उत्सव मे सम्मिलित हो,तो वहां पर खानपान की ओर विशेष ध्यान दें व अत्यधिक तलाभुना खाने से बचना बेहतर रहेगा।