सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आने वाला है। आपको यदि कोई प्रोजेक्ट मिलने वाला था, तो उसमें भी आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को मार्केट की चाल को देखकर ही इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। आप किसी नई वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आपकी शुभ-सुविधाएं बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई कामयाबी लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह भी पूरा हो सकती है।