आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कुछ सौदा को करके प्रसन्न रहेंगे और प्रेम जीवन में यदि कोई कलह आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा, क्योंकि आप अपने साथी से किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय संबंधी कुछ जानकारियों को गुप्त रखना होगा। यदि वह किसी के सामने उजागर की,तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं।
सिंह राशिफल 2023