सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में सोच विचारकर जोखिम उठाने के लिए रहेगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद संबंधित सौदा चल रहा है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही किसी मुद्दे पर पहुंचना बेहतर रहेगा। अगर आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो आप उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान खोजना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे काम सौंपे जा सकते हैं, जो आपको नागवार होंगे, लेकिन फिर भी आपको उन्हें पहचानना होगा।