मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मित्र से चल रहा मनमुटाव अब समाप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके कुछ पुराने कर्जदार अपना कोई कर्जा मांगने आ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है। यदि घर परिवार में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से कुछ अनबन चल रही है, तो आपको उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है।