Aaj Ka Singh Rashifal: आज आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी पूजा पाठ का आयोजन अपने घर में कर सकते हैं। आप कुछ कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसे पूरा करने में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको बाहर के खाने पीने से थोड़ा परहेज रखना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय:
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।