आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव न करें और जिम्मेदारियां को लेकर आप कोई लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।
सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव न करें और जिम्मेदारियां को लेकर आप कोई लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप धार्मिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: बैंगनी उपाय:
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।