सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं
आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी निर्णय नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने मित्रों की मदद के लिए भी आगे आएंगे और यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, वह भी आपको मिल सकती हैं। आप किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को अपने घर लेकर आ सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
उपाय:
- घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
- किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।
- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।
Monthly Horoscope November: नवंबर का मासिक राशिफल, कई राशियों की होगी बल्ले-बल्ले और चमकेगा भाग्य
November Monthly Tarot Reading: मकर और वृषभ राशि का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।