सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की कुछ योजनाओं में निराशा हाथ लगेगी। परिवार में सदस्य के बीच यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो उसमें आपको अपनी राय देने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आपको कोई नुकसान हो सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी बात दूसरों के सामने अवश्य रखें। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो उसमें अपनी बात अवश्य रखें।