कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ रहने के कारण आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।