सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। पिताजी के साथ आपको आगे बढ़ना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, जो आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे और धन भी अधिक खर्च होगा। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखना होगा।