मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जो आपके लिए लाभ लेकर आएगी। पूजा पाठ व धर्म कर्म के कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्यों में भी लगाएंगे। नौकरी में कार्यरत जातकों को अपनी प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। आज किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।