सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपको किसी से बातचीत करते समय अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, लेकिन आप उससे घबराएंगे, नहीं आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।