सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। इसके साथ-साथ आप अपने परिवार की जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए भी समय निकलेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई नुकसान उठाना पड़े, तो उसमें सोच विचार अवश्य करें। आपके आज किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।