कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको एक्शन में आना होगा, तभी वह समाप्त हो सकेगा। अपने शारीरिक कष्टो को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं। आप दिन का कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि परिवार में लंबे समय से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज दूर होगी।