सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी साख चारों ओर फैलने से आपको खुशी होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपना एक अलग नजरिया बनाए रखेंगे और अपनी लंबित पड़ी हुई योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आप किसी काम को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे,लेकिन आपको अपनी पिछली की गई गलती से सबक लेना होगा। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।