कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। यदि आपने जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है,तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। घर में आज अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जनकल्याण की भावना बनी रहेगी। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। कारोबार में तेजी आने से आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। आज आप अपने संस्कारों पर पूरा जोर देंगे।