सिंह राशि सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, साहसी और नेतृत्व करने वाले होते हैं और इनका स्वामी सूर्य ग्रह होता है। ये लोग जहां भी जाते हैं, अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता और दूसरों को प्रभावित करने का गुण होता है। इन्हें सम्मान और सफलता हासिल करना काफी पसंद होता है। सिंह राशि के लिए सुनहरा, नारंगी और पीला रंग लकी माना जाता है।