सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी भूमि,वाहन, दुकान,प्लॉट आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, इसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे,लेकिन आपको अपने बढ़े हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी,नहीं तो आप अपने संसाधनों से भी खर्च कर देंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कार्य क्षेत्र में ध्यान लगाकर कार्य करना होगा,नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपने भाइयों से चल रहे मनमुटाव को समाप्त करने की कोशिश करनी होगी।