सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा व मित्रों के सहयोग से आप कुछ बिजनेस की योजनाओं में धन लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे अपने किसी परिचित की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। व्यस्त जीवन जी रहे लोग साथी की बातों को समझें, नहीं तो कोई वाद-विवाद बना सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले को समय रहते निपटाना होगा।